झारखण्ड राँची

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मतदान के दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

रांची : नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग तथा उपायुक्त द्वारा जारी आम सूचना के आलोक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सभी सदस्यों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सोमवार को नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्र की दुकानों को बंद रख मतदान में भाग लेने की अपील की।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम/नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों को मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश देना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान दैनिक वेतनभोगी एवं कैजुअल कर्मियों पर भी लागू रहेगा।
महासचिव रोहित अग्रवाल ने व्यापारियों से स्वयं मतदान करने और परिवार व कर्मचारियों को प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके

Related posts

बोकारो : नवजात शिशु की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, लगी लम्बी कतार

admin

बेरमो को जिला बनाने के लिए एक जुट हो जनप्रतिनिधि :सुनिता देवी गोमिया:

admin

राष्ट्रीय लोक जनता दल ने झारखंड इकाई का किया गठन, संदीप बनें कार्यकारी अध्यक्ष

admin

Leave a Comment