झारखण्ड राँची

जिलिंगोड़ा में वीर सोरेन को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : हेमंत सोरेन गुरुवार को सेराइकेला खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और पूरा राज्य परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे

Related posts

डॉ शशि थरुर से मिले आदित्य विक्रम जयसवाल व मीनाक्षी सिंह, आदित्य विक्रम जयसवाल ने सौंपी कार्यों की क्वार्टरली रिपोर्ट

admin

सत्यम क्रिकेट क्लब स्वांग ने देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन किया।

admin

श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा 15 अगस्त को स्वर्णभूमि बैंक्वेट में

admin

Leave a Comment