झारखण्ड राँची

जमशेदपुर में जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी गई


जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में जमशेदपुर के मरीन ड्राइव (कदमा) स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई गई। राष्ट्रपति ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी।


लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका संचालन जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज और मानव जीवन को दिशा देती हैं। उन्होंने इसे सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का भव्य केंद्र बताया। कार्यक्रम में सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

सभी विद्युतकर्मी एकजुट होकर अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ें तभी सफलता मिलेगी: अजय राय

admin

सरकारी शराब दुकान के कर्मियों का 4 माह का वेतन बकाया

admin

जैन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2 में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

admin

Leave a Comment