झारखण्ड राँची राजनीति

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई, ‘पलाश’ ब्रांड का विशेष उपहार भें

राँची (खबर आजतक) : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को गरिमामय और आत्मीय वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर हेमंत सोरेन तथा ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार ‘पलाश’ ब्रांड का विशेष उपहार भेंट किया।
‘पलाश’ झारखंड की महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।

सखी मंडलों से जुड़ी हजारों महिलाएं स्थानीय संसाधनों से खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार कर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण और विपणन सहयोग से यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है। ‘पलाश’ आत्मनिर्भर झारखंड की ओर बढ़ता सशक्त अभियान बन चुका है।

Related posts

बीएसएल में दो दिवसीय सेफ्टी अवेयरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू की गई

admin

सुदेश ने ईचागढ़ में हरेलाल महतो के समर्थन में किया पदयात्रा, माँगा वोट

admin

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का सम्मान–सह–समापन समारोह सम्पन्न

admin

Leave a Comment