झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई की ‘करूणा’ पहल: रांची में पशु बचाव एम्बुलेंस सेवा शुरू


रांची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई ने अपनी सीएसआर परियोजना ‘करूणा’ के तहत डब्ल्यूवीएस होप, रांची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्पित पशु बचाव एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है। इस पहल का उद्देश्य रांची नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण और बेसहारा कुत्तों के रेबीज रोधी टीकाकरण के जरिए जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। समझौते पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ. शिशिर दत्ता और डब्ल्यूवीएस होप की कोषाध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने हस्ताक्षर किए।

यह एम्बुलेंस स्थानीय जनता, नगर निगम और अन्य एजेंसियों से प्राप्त कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नसबंदी और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाएगी। पहल बेसहारा कुत्तों की आबादी नियंत्रण और रेबीज रोकथाम में सहायक होगी।

Related posts

मुस्कान हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन, अग्निशमन सुरक्षा को लेकर फैली जागरूकता

admin

डॉ आशा लकड़ा के पिता हरिचरण भगत का हृदयाघात से निधन

admin

राज्य सरकार के निकृष्टता पर जमकर बरसे सांसद

admin

Leave a Comment