झारखण्ड बोकारो

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: चास नगर निगम महापौर पद पर भोलू पासवान विजयी


बोकारो (ख़बर आजतक) : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के महापौर पद हेतु मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में संपन्न कराया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बीच पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।


जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार भोलू पासवान को कुल 17,796 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक है। इस प्रकार उन्हें चास नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।


दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार को 14,827 मत तथा तीसरे स्थान पर जमील अख्तर को 10,320 मत प्राप्त हुए

Related posts

तेनुघाट: डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता में तेनुघाट डीएवी के 118 छात्र हुए रवाना

admin

बीएसएल में स्टील उत्पादन प्रक्रिया में स्क्रैप के विकल्प के रूप में स्लज ब्रिक्स का उपयोग

admin

सभी अखाड़े के समन्वय से ऐतिहासिक होगा रामनवमी शोभायात्रा: ललित ओझा

admin

Leave a Comment