झारखण्ड राँची

सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘टेक प्रगति-2026’ का भव्य आगाज

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में आयोजित टेक फेस्ट ‘टेक प्रगति-2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘इनोवेव’ का विमोचन किया गया। राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपने संदेश में ऐसे सृजनात्मक आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को नवीन प्रयोग और आविष्कार के लिए प्रेरित करेगा।


कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने तकनीक और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने एआई की उपयोगिता पर विचार साझा किए। संयोजक डॉ. विश्वरूप सामंता ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
हैकथन, रोबो वार, टेक टॉक, डांस व बैंड बैटल में 1500 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कुल 1.55 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गई है। समापन पर सिंगर लक्ष्य कपूर का लाइव कंसर्ट होगा।

Related posts

JBKSS/JLKM के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : विजय कुमार सिंह

admin

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रोटी बैंक यूथ क्लब ने किया ओल्ड एज होम में पौधरोपण

admin

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता सेमिनार, छात्रों को अधिकारों की जानकारी

admin

Leave a Comment