झारखण्ड राँची

संत जेवियर्स कॉलेज में वार्षिक खेलोत्सव 2026 संपन्न

रांची (ख़बर आजतक).: संत जेवियर्स कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें लगभग 500 छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर बाड़ा (आईएएस) के स्वागत से हुआ। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एस.जे. ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करते हैं। 1500 मीटर बालक दौड़ में पवन पाहन प्रथम, प्रदीप द्वितीय एवं निशांत कुमार सिंह तृतीय रहे।
शिक्षक वर्ग में पुरुष गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता व महिला म्यूजिकल चेयर आयोजित हुई। गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भी विशेष स्पर्धाएं रखी गईं। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

सीयूजे को नैक A+ ग्रेड मिलने पर हर्षोल्लास, कुलपति ने सभी को बधाई दी

admin

सीसीएल मे विधिक मामलों के प्रबंधन हेतू सॉफ्टवेयर लॉंच, सीएमडी नीलेन्दु सिंह ने किया लॉच

admin

युवाओं के लिए युवा आजसू हमेशा संघर्षरत: अमित कुमार

admin

Leave a Comment