झारखण्ड राँची

26 मार्च से मोराबादी मैदान में सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 12 देशों की सहभागिता


रांची: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 26 मार्च से 6 अप्रैल तक मोराबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का 11वां संस्करण आयोजित होगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुलेगा, प्रवेश शुल्क ₹30 रहेगा तथा प्रत्येक शनिवार को विशेष नाइट मार्केट लगेगा।
10 बिजनेस हैंगर में 480 से अधिक स्टॉल के जरिए रियल एस्टेट, फर्नीचर, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट्स व हैंडलूम उत्पाद प्रदर्शित होंगे। बच्चों के मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन बी2बी व बी2सी व्यापार को बढ़ावा देगा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने इसे झारखंड की व्यापारिक क्षमता को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला मंच बताया। इस वर्ष 12 देशों व 8 राज्यों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र होगी।

Related posts

अन्तर सदन फुटबॉल प्रतियोगिता में पृथ्वी अग्नि एवं जल सदन बना विजेता।

admin

चंदनकियारी राजनीति का शिकार हुआ है, इसे संभालना और संवारना है: सुदेश महतो

admin

मृतक छात्र अभिषेक रवि के परिवार से मिले संजय सेठ व अजय मारू, बोले – दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment