झारखण्ड राँची

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक, शंकर दुबे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित


रांची (ख़बर आजतक) : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब द्वारा आयोजित बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से पुनः गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शंकर दुबे ने की, जबकि संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह) ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।


सभा में शंकर दुबे को पुनः अध्यक्ष, गोपाल पारीक को महामंत्री तथा किशोर साहू को मुख्य संरक्षक बनाया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।
बैठक में रमेश सिंह, उदय साहू, कुमार राजा, रवि कुमार (पिंकू), राहुल सिंह, महेश चंद्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

Related posts

आदिवासियों की धार्मिक, सामाजिक एवं निजी जमीनों की बेधड़क लूट के विरोध में किया हेमन्त सोरेन का पुतला दहन

admin

पूर्णिया कांड: पांच आदिवासियों की जलाकर हत्या, सरकार पर भड़के विजय शंकर नायक

admin

सूरज शर्मा बने डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो के अध्यक्ष

admin

Leave a Comment