झारखण्ड राँची

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू


जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस एवं साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह एवं रजिस्ट्रार डॉ. याह्या मजूमदार उपस्थित रहे।


जर्मनी के फ्राउनहोफर आईएससी की वैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टीना पॉप ने 3D मानव-संबंधित संक्रमण मॉडल पर व्याख्यान दिया। वहीं सीएसआईआर – नैशनल मेटलर्जी लैबोरेटरी के डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने धातुओं को जंग से संरक्षण पर विचार रखे। अन्य वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और फसल अवशेष प्रबंधन पर उपयोगी सुझाव दिए।
संगोष्ठी में शोध, नवाचार और जिम्मेदार वैज्ञानिक व्यवहार की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Related posts

राजमहल और साहेबगंज शहर के जर्जर सड़क का निर्माण अविलंब हो: अनन्त ओझा

admin

स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही हेमन्त सरकार: बाबूलाल मरांडी

admin

जेईई मेन – 1 में फिर चमके डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान सितारे

admin

Leave a Comment