झारखण्ड राँची

श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने किया नवनिर्वाचित महापौर का सम्मान

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो का सम्मान समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम श्री महावीर मंडल रांची महानगर के केंद्रीय कार्यालय में मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
मंडल अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने महापौर को तलवार एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंडल के पदाधिकारियों ने चुनरी ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में डॉ. दिलीप सोनी, रोहित शारदा, सतीश सिन्हा, बादल सिंह, राजन प्रसाद, शंकर गुप्ता, संजू गुप्ता, कौशल साहू, अमन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो ने कालीस्थान रोड एवं चर्च रोड क्षेत्र में मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने मेन रोड स्थित महावीर मंदिर, मां काली मंदिर एवं बंगलामुखी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि रांची की जनता की सुविधा और विकास के लिए जो भी आवश्यक निर्णय होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।

Related posts

हजारीबाग में आजसू छात्र संघ का जनाक्रोश मार्च, हज़ारों छात्रों ने उठाई छात्रवृत्ति भुगतान की मांग

admin

जेएसएलपीएस की दीदियों ने देखा “संगठन से समृद्धि” के शुभारंभ का सीधा प्रसारण

admin

बेरमो डिवीज़न टी – 20 का ताज सत्यम क्रिकेट क्लब स्वांग को

admin

Leave a Comment