नितीश मिश्रा
राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 250 शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 50 अंतरराष्ट्रीय मास्टर और ग्रैंडमास्टर शामिल रहेंगे। टूर्नामेंट फिडे नियमों के तहत खेला जाएगा तथा कुल 6.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है।

रैपिड वर्ग में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख और ब्लिट्ज वर्ग में 15 खिलाड़ियों को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। संरक्षक मंडल प्रमुख राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन की जानकारी दी। इवेंट कन्वेनर मनीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता झारखंड में शतरंज को नई पहचान देगी।
