Uncategorized

रांची के विद्यालयों में होली मिलन की धूम: रंगोत्सव, ‘हुल्लास’ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुआ उत्सव

नितीश मिश्रा

राँची ((ख़बर आजतक) : रांची के विभिन्न विद्यालयों में होली मिलन समारोह उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित “रंगोत्सव–होली मिलन 2026” में शिक्षकों ने समूहगान और आकर्षक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। पारंपरिक परिधानों और रंगीन सजावट से सुसज्जित परिसर में अंताक्षरी और हाउजी जैसी गतिविधियों ने आत्मीयता को और प्रगाढ़ किया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि होली समरसता, नवचेतना और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है, जो शिक्षकों को एकजुट कर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक वातावरण बनाता है।


वहीं कैंब्रियन पब्लिक स्कूल द्वारा कांके रिसोर्ट में ‘हुल्लास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि होली जीवन में नवीन ऊर्जा और सतत प्रवाह का संदेश देती है। मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह और पंचम सिंह ने इसे जड़त्व मिटाकर उमंग जगाने वाला पर्व बताया। शिक्षकों ने पारंपरिक गीतों और कविता पाठ से समां बांधा।


इसी क्रम में डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत, काव्य पाठ तथा अबीर-गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों के साथ शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने होली को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक खेलगाँव में

admin

गोमिया : स्वांग वासरी में बैंकर से दबकर तिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

admin

पेटरवार में आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के अंतर्गत आम उत्सव मेला का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment