झारखण्ड राँची राजनीति

वार्ड 44 के नवनिर्वाचित पार्षद परमजीत सिंह टिंकू को गुरु नानक स्कूल प्रबंधन समिति ने दी बधाई

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : वार्ड 44 से नगर पार्षद के रूप में विजय प्राप्त करने पर गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह टिंकू को गुरु नानक स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वार्ड 44 का समुचित विकास होगा तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


समिति के सदस्यों ने कहा कि परमजीत सिंह टिंकू की जीत उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा और लोगों के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे शिक्षा, स्वच्छता, सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर सभी सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

पढ़ाई रुचिकर बनाने के लिए शिक्षकों ने सीखे कला-समावेशित अध्यापन के गुर

admin

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

admin

डीपीएस बोकारो में वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरुकता कार्यशाला आयोजित

admin

Leave a Comment