झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

नेमरा में ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जाहेर थान में की पूजा

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना का कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री अपने निवास से पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ जाहेर थान पहुंचे।


मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप के साथ मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे, जिनसे मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात कर ‘बाहा पर्व’ की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

हाथों की स्वच्छता कीटाणु को फैलने से रोकने और संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है: प्रमोद कुमार झा

admin

दुबई सम्मेलन में अध्यक्ष बनकर शामिल होंगे प्रो. गोपाल पाठक

admin

पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है 720 फीट का विशालकाय स्ट्राइड, NASA ने जारी की चेतावनी

admin

Leave a Comment