झारखण्ड बोकारो

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर सख्ती: दुंडीबाग में दोबारा अतिक्रमण पर होगी एफआईआर

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बोकारो एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट से सटे दुंडीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया।


बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए परिसर में स्लैब के माध्यम से 15 दिनों के भीतर बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा करें तथा जगह-जगह “ट्रेसपासर्स विल बी प्रोसिक्यूटेड” के बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही दुंडीबाग बाजार सहित महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।


बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएल के बीच एमओयू नवीकरण तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट के लिए आवेदन जल्द करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, डीजीसीए लाइसेंस प्रक्रिया, एसीएफटी वाहन और एम्बुलेंस उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

Related posts

बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि पर विधायक श्वेता सिंह व निवर्तमान मेयर ने माल्यार्पण कर किया नमन

admin

सेल ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया

admin

राँची चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया अप्रत्याशित वृद्धि का विरोध, वापस लेने का किया आग्रह

admin

Leave a Comment