झारखण्ड हज़ारीबाग

चतरा: बाला जी चौक में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट : दिनेश कुमार पांडेय


चतरा (ख़बर आजतक) : मयूरहण्ड प्रखंड के ग्राम ढोंढी–मर्धनिया स्थित बाला जी चौक में शुक्रवार से पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य नंदकिशोर पांडेय और यशवंत पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान मर्धनिया तालाब से 351 श्रद्धालुओं की सहभागिता में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।


आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान विश्व शांति और संतान प्राप्ति की कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ को लेकर आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं।
अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया मजीत सिंह, उपमुखिया उपेंद्र दांगी, अध्यक्ष रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा, सचिव सुनील कुमार दांगी सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात

admin

“सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश और राज्य का विकास करना हमारी प्रथामिकता: कर्मवीर सिंह

admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मानव सेवा की गई:- केयर एंड सर्व साउंडेशन।

admin

Leave a Comment