बोकारो (ख़बर आजतक) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के साथ महिला कार्मिकों का विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिला कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करना और बेहतर कार्य वातावरण के लिए सुझाव प्राप्त करना था।

इस सत्र में संकार्य प्रभाग की महिला कार्यपालकों सहित बीएसएल की वरिष्ठ महिला अधिकारियों ने भाग लिया। कुल 45 प्रतिभागियों ने अपनी चिंताओं, अपेक्षाओं और कार्यस्थल की नीतियों से जुड़े सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाने के लिए भिलाई और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ महिला प्रबंधन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस और एसएमएस जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा किए।
मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री नीता बा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि ऐसे संवाद समावेशी कार्य-संस्कृति को मजबूत करते हैं।
