नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ कोच्चि में आगामी केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनके सुझाव लिए। कई दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पारदर्शी प्रक्रिया और बूथ स्तर अधिकारियों के कार्य की सराहना की।

वहीं कुछ दलों ने चुनाव तिथियां तय करते समय स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखने, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा और धनबल व शराब वितरण पर सख्ती की मांग की। आयोग ने अधिकारियों को निष्पक्षता से कार्य करने तथा सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल सहित न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
