झारखण्ड राँची राजनीति

केन्द्रीय सरना समिति ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, झारखंड के मुद्दों पर चर्चा

नितीश मिश्रा

रांची : केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में जमीन लूट, कृषि योग्य भूमि पर जबरन निर्माण, खनिज संपदा की लूट और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति जैसे विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के छह वर्षों में आदिवासी-मूलवासी समाज के हित में कोई ठोस कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने इन मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाकर समाज को न्याय दिलाने की मांग की।
मुलाकात के दौरान समिति की ओर से बाबूलाल मरांडी को सरना अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बबलू मुण्डा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महासचिव महादेव टोप्पो, कुमोद कुमार वर्मा, सुरेंद्र लिंडा, मुकेश मुंडा और आशीष मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

पेटरवार भाजपा कार्यालय में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

admin

दामोदर घाटी निगम ,मैथन में लगा जल जांच प्रयोगशाला का भवन का उद्घाटन

admin

मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा में भव्य एजुकेशनल मेला आयोजित

admin

Leave a Comment