झारखण्ड राँची

मंत्रियों-विधायकों को IAS-IPS जैसी स्वास्थ्य सुविधा देने की तैयारी


रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत उन्हें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तर्ज पर देशभर में बेहतर और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में लिया गया है और इसके लिए नई नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


नई व्यवस्था ऑल इंडिया सर्विसेज मेडिकल अटेंडेंस रूल्स, 1954 की तर्ज पर लागू होगी। इसके तहत जनप्रतिनिधियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। चिकित्सा व्यय का भुगतान झारखंड विधानसभा सचिवालय के माध्यम से किया जाएगा।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह निर्णय जनप्रतिनिधियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

सैकड़ो समर्थको के साथ बारिश में बैंड-बाजा के साथ नामांकन दाखिल करने पहुँचे भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण

admin

यह बजट राज्यहित व जनहित के लिए सराहनीय : डॉ मनोज कुमार

admin

ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां को मिला राँची ग्रामीण एसपी के पद का अतिरिक्त प्रभार

admin

Leave a Comment