रांची : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रांची ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक एम्बुलेंस सुविधा एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा की शुरुआत की है। विद्यालय के 36 वर्षों के इतिहास में पहली बार शुरू की गई यह सुविधा संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। प्राचार्या डॉ. जया चौहान के नेतृत्व में आरंभ की गई इस पहल का उद्देश्य छात्रों को किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

नई एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार सामग्री और आवश्यक आपात सेवाओं से सुसज्जित है। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि विद्यालय की जिम्मेदारी केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह सेवा छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
