झारखण्ड राँची

एसबीयू परिसर में 11–13 मार्च तक नेशनल रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप, 450 खिलाड़ी लेंगे भाग


रांची : एसबीयू परिसर में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 इंटरनेशनल मास्टर, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 कैंडिडेट मास्टर शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के तहत आयोजित होगी। उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची की महापौर रोशनी खलखो उपस्थित रहेंगी। रांची शतरंज संघ के महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 6.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आयोजन से क्षेत्र में शतरंज को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय बोकारो 1 में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का समापन

admin

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में एसएनए सेमिनार संपन्न

admin

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की पवित्रता के लिए छुटभैये नेताओं पर लगे प्रतिबंध : विजय शंकर

admin

Leave a Comment