झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, बिल प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता


रांची: सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के बिलों की प्रोसेसिंग को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को रांची मुख्यालय में बिल ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की। यह प्रणाली कार्यपालकों के लिए सीपीआरएमएसई और गैर-कार्यपालकों के लिए सीपीआरएमएस एनई योजना के तहत लागू की गई है। इसका उद्घाटन सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ तथा सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति में हुआ।

इस नई व्यवस्था के जरिए सेवानिवृत्त कर्मी कहीं से भी अपने बिलों की स्थिति हर चरण में देख सकेंगे। साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा, जिससे समय पर जानकारी मिल सकेगी। यह पहल संस्थान की पारदर्शिता और कर्मियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एगारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा 11सूत्री मांग पत्र

admin

27वें एक्सपो उत्सव के लिए कार्यालय का शुभारंभ: जेसीआई राँची ने मेले की तैयारियों को किया मजबूत

admin

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में 78वां आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

admin

Leave a Comment