अपराध झारखण्ड राँची

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

नितीश मिश्रा


रांची : एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटरसाइकिल से शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
वरीय पुलिस अधीक्षक को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में विभिन्न थानों की टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया।


चेकिंग के दौरान बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक नीली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने उन्हें जुमार पुल के पास पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26) और धनंजय कुमार सिंह (36), दोनों निवासी नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी में तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में दोनों ने कई जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में मेसरा ओपी में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

आरूषी वंदना के नेतृत्व में काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिला एनएसयूआई शिष्टमंडल

admin

झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शाम आज 5 बजे से बंद

admin

राज्यपाल पहुँचे अल्बर्ट एक्का चौक, फोड़ी मटकी

admin

Leave a Comment