Uncategorized

धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का भव्य आयोजन, एकजुटता पर जोर


रांची : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की ओर से रविवार को पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया।
आयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि समुदाय की बेटियों के लिए रांची में निःशुल्क हॉस्टल बनाने की योजना है, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।


मुख्य अतिथि ब्रजभूषण शरण सिंह ने समाज को अपने इतिहास को समझने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज को अपनी परंपरा और विरासत को पहचानने की जरूरत है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सुनील सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैगलेस डे

admin

बोकारो : पुर्व सैनिक सेवा परिषद ने केक काटकर मनाया नौ-सेना दिवस..

admin

बोकारो : चिन्मय विद्यालय का 47 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

admin

Leave a Comment