झारखण्ड पलामू

छतरपुर में NBW वारंटी दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


छतरपुर (पलामू)। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वारंट) के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव (पिता स्व. छट्ठू यादव) और अजय यादव (पिता केसर यादव) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के गुलेरियाटांड अर्जुनडीह के निवासी बताए जाते हैं।


पुलिस के अनुसार सीताराम यादव के खिलाफ कंप्लेंट केस संख्या 6959/2025 तथा अजय यादव के खिलाफ कंप्लेंट केस संख्या 448/2026 के तहत 47A एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी

Related posts

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजपा का विरोध, कहा- जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही हेमन्त सरकार

admin

Jharkhand Election 2024: लुगूबूरू बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस नमक ट्रेन चालू कराऊंगा : इफ्तेखार महमूद

admin

चेंबर चुनाव: टीम परेश गट्टानी ने पंडरा सहित सभी कृषि मंडियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का दिलाया भरोसा

admin

Leave a Comment