झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल: 80 प्रशिक्षणार्थियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

नितीश मिश्रा


रांची : सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टिट्यूट (सीएमपीडीआई) की सीएसआर पहल के तहत सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), रांची में आयोजित चार माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 80 प्रशिक्षणार्थियों को कोर्स पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह पहल प्लास्टिक प्रोसेसिंग उद्योग से जुड़े तकनीकी कौशल प्रदान कर युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशीन ऑपरेटर–प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एमओ-पीपी) और मशीन ऑपरेटर–इंजेक्शन मोल्डिंग (एमओ-आईएम) जैसे आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं में सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये सभी अभ्यर्थी देश के विभिन्न प्लास्टिक उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य होंगे।
कार्यक्रम में सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ. शिशिर दत्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सिपेट, रांची के निदेशक एवं प्रमुख अवनीत कुमार जोशी सहित दोनों संस्थानों के कई अधिकारी उपस्थित

Related posts

कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार में सत्रहवीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

admin

उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केन्द्र में की समीक्षा, गोटरी बैंक और पोल्ट्री फेडरेशन गठन का दिया निर्देश

admin

राष्ट्रपति से मिली आशा लकड़ा, दी दीपावली की शुभकामना

admin

Leave a Comment