झारखण्ड बोकारो राँची

रांची में ‘फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026’ का आयोजन, नवाचार और अनुसंधान पर जोर


रांची (ख़बर आजतक).: फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की पहल “फार्मा अन्वेषण” के तहत ‘फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026’ का भव्य आयोजन RKDF यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों, फार्मेसी कॉलेजों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इरफ़ान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मेसी की भूमिका लगातार बढ़ रही है और अनुसंधान व नवाचार से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बन सकती हैं। कार्यक्रम में आइडिया प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप, रिसर्च पेपर, वर्किंग मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी और कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को नवाचार और शोध के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन को फार्मेसी शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related posts

कसमार : नेतृत्व क्षमता विकास को लेकर किशोरी क्लब का गठन

admin

EASTERN RAILWAY’S ONE STATION ONE PRODUCT STALLS – CREATING GLOBAL MARKET FOR LOCAL PRODUCT : A NEW LEASE OF LIFE FOR LOCAL ARTISANS & SMALL Entrepreneur

admin

डाक बम सेवा समिति का जत्था 26 जुलाई को देवघर के लिए होगा रवाना, 700 श्रद्धालु लेंगे भाग

admin

Leave a Comment