रांची (ख़बर आजतक) : सेंट्रल कोल्फील्डिंस लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि शामिल हुए।

मौके पर सीसीएल के निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनूप हंजुड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी को पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां आपसी सम्मान, भाईचारा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
संबोधन के बाद उन्होंने उपस्थित कर्मियों से मुलाकात कर उनसे हाथ मिलाया और रमज़ान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का समापन इफ्तार में सहभागिता के साथ हुआ। इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
