झारखण्ड राँची

डीएवी बरियातू में बाल वाटिका विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न


राँची : रांची में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू में बाल वाटिका 1 के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय बच्चों को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा का वातावरण प्रदान करता है।

उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नर्सरी सेक्शन के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाल वाटिका 1 के विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह में अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना

Related posts

एक समृद्ध समाज निर्माण के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए : डीडीसी

admin

नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर व दवा वितरण शिविर का आयोजन

admin

अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी, स्टोन चिप्स लदा हुआ 10 ट्रक जब्त

admin

Leave a Comment