झारखण्ड राँची

वाईबीएन विश्वास में एनएसएस द्वारा जल जीवन मिशन पर रैली व नुक्कड़ नाटक

नितीश मिश्रा
रांची : वाईबीएन विश्वास में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लाली गांव में “जल जीवन मिशन” थीम पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। रैली में “हर घर जल” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ जल और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जल स्रोतों की स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और जल बर्बादी रोकने के उपाय बताए। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संकट, दूषित पानी से बीमारियों और संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मौके पर डॉ. कौशल किशोर सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

एसबीयू में दीक्षारंभ 2025 के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र

admin

बांग्लादेश में हिंदुओ व अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंच ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया भव्य प्रदर्शन

admin

जेसीआई राँची ने की पहाड़ी बाबा की पूजा-अर्चना व श्रृंगार, बाँटे प्रसाद

admin

Leave a Comment