झारखण्ड राँची

बिरसा मुंडा हवाईअड्डा द्वारा खूँटी को मिली तीन एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा बल


रांची : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तहत बिरसा मुंडा हवाईअड्डा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत खूँटी जिले को तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। गुरुवार को हवाईअड्डा निदेशक और उपायुक्त खूँटी ने संयुक्त रूप से इन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस पहल के तहत करीब 24.75 लाख रुपये की लागत से एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। इसके लिए 24 जून 2025 को हवाईअड्डा प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।
यह पहल जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में सहायक होगी।

Related posts

वेदांता ग्रुप के चेयरमेन अनिल अग्रवाल की माता का निधन….

admin

झारखंड नायकों को श्रद्धांजलि – बिनोद बिहारी महतो और राजकिशोर महतो की जयंती पर आजसू का संकल्प

admin

डीएवी-6 की छात्रा अभिनेत्रा व सिद्धि का 31 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 26वाँ बाल अधिकार कांग्रेस 2023 में चयन |

admin

Leave a Comment