नितीश मिश्रा
रांची : संत ज़ेवियर्स कॉलेज में बीएड विभाग के अंग्रेजी भाषा क्लब द्वारा “रैप्सोडी–मेराकी: द म्यूज़ ऑफ स्प्रिंग” नामक दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. फा. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर के मार्गदर्शन और प्रो. शिल्पा किंडो के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. फा. अजय अरुण मिंज एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. सीमा खलखो ने विद्यार्थियों को सृजनात्मकता अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य और क्लब के लोगो अनावरण से हुई।

पहले दिन कविता, कहानी, पेंटिंग, स्लैम पोएट्री सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं दूसरे दिन ऐड मैड शो और कॉसप्ले जैसे आकर्षक आयोजन हुए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
