डिजिटल डेस्क
तेनुघाट (ख़बर आजतक): चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला द्वारा आगामी 5 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से तेनुघाट क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य घर-घर जाकर चित्रांश परिवारों से संपर्क कर सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान कर रहे हैं।

जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान केवल बोकारो तक सीमित नहीं है, बल्कि गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, रांची और जमशेदपुर समेत विभिन्न जिलों में भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेनुघाट में भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
जिला महासचिव भैया प्रीतम ने कहा कि अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकें एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा को लेकर समाज के लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
महिला सहभागिनी समिति की अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य बदलते सामाजिक, पारिवारिक एवं राजनीतिक परिवेश में कायस्थ समाज की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा करना है तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न जिलों की समितियों को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर विजय कुमार बबन, संदीप सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, अजीत कुमार लाल, रमेंद्र कुमार सिन्हा (निशु), वेंकट हरि विश्वनाथन (बंबी), सुभाष कटरियार (राजा), विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विजय अम्बष्ट, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, मिकी सिन्हा, गोपाल जी समेत कई लोग उपस्थित थे।
