अरविंद अग्रवाल
छत्तरपुर: नगर पंचायत क्षेत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने 19 मार्च को पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर विधिवत अपने पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। शपथ लेते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज की जाएगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

अध्यक्ष ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि साफ-सफाई, टूटी सड़कों, नालियों की समस्या और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने जनता से सीधे संवाद की पहल करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में समस्या होने पर लोग बिना झिझक ग्रुप के माध्यम से सूचना दें। हर शिकायत पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखते हुए विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
