रांची: एसबीयू के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान एसबीयू में शोध की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

दोनों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। चर्चा का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करना तथा भविष्य में संभावित शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में ठोस पहल करना रहा।
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध क्षमता को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।
