टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतार, दो टिकट की सीमा

रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। सोमवार से टिकटों की बिक्री शुरू होते ही काउंटर पर प्रशंसकों की लंबी कतार लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग टिकट खरीदने पहुंचे और अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

टिकट बिक्री की रफ्तार धीमी रहने के कारण कतार में खड़े प्रशंसकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद टिकट पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच को लेकर शहर में अभी से क्रिकेट का माहौल बन गया है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांचक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *