पारस एचईसी में एआई तकनीक से पर्सनलाइज्ड घुटना प्रत्यारोपण शुरू

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में एआई आधारित रोबोट्रिक्स प्लस तकनीक से पर्सनलाइज्ड टोटल नी रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू की गई है। कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विवेक कुमार डेविड की देखरेख में पिछले एक महीने में इस तकनीक की सहायता से सात घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी हैं।

डॉ. डेविड ने बताया कि रोबोट्रिक्स प्लस मरीज की शारीरिक संरचना और घुटने के प्राकृतिक एलाइनमेंट के आधार पर इम्प्लांट की स्थिति तय करने में सर्जन की मदद करता है। यह प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग, सर्जरी के दौरान गाइडेंस और पोस्ट-ऑपरेटिव वैलिडेशन में आवश्यक माप उपलब्ध कराता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक सर्जन का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय लेने में सहायक प्रणाली है।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि तकनीक से मरीजों को रांची में ही आधुनिक और व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *