डीपीएस रांची की बालक टीम बनी इंटर-डीपीएस चैंपियन

रांची: डीपीएस रांची की बालक बास्केटबॉल टीम ने इंटर-डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट (जोन-IV) में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता। डीपीएस गुवाहाटी में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में रांची ने डीपीएस सिलीगुड़ी को 41-17 से हराया। टीम ने लीग मुकाबले में डीपीएस गया को 42-30 और डीपीएस जोका को 36-08 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में डीपीएस मेगासिटी को 52-12 तथा सेमीफाइनल में डीपीएस फुलबाड़ी को 37-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ टीम ने डीपीएस बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इंटर-डीपीएस टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई किया।

वहीं, डीपीएस गया में आयोजित गर्ल्स ओपन (जोन-IV) प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने सेकंड रनर-अप स्थान हासिल किया। उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *