
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड ने एक मातृशक्ति को खो दिया है।
सुदेश महतो ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
