मोनिका गोयंका बनीं जेसीआई की जोन उपाध्यक्ष

रांची: रांची की मोनिका गोयंका को जेसीआई में जोन उपाध्यक्ष (जेडवीपी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में उनका चयन किया गया। इस उपलब्धि से रांची का गौरव बढ़ा है।

मोनिका गोयंका इससे पहले जेसीआई यूथ की अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली तथा सामाजिक कार्यों और युवा सहभागिता को बढ़ावा मिला।

उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई। उनके चयन पर सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई गई कि वह अपने अनुभव से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *