Uncategorized

दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर आज कई इलाकों में बिजली कटौती

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दुर्गापूजा की तैयारियों के मद्देनजर बिजली विभाग शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत कार्य और पेड़ों की डालियों की छंटाई करेगा। इसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में एक से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदपीढ़ी के धोबी गली में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मोरहाबादी, न्यू मोरहाबादी, कुसुम विहार, टैगोर हिल रोड, बिरसा कॉलोनी और करम टोली में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

तुपुदाना सब स्टेशन के हटिया, सिंह मोड़, बसारगढ़, सतरंजी, बालसिरिंग और तेतरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। एयरपोर्ट रोड, हिनू, हेथू, हुंडरू, मणि टोला और पीएचडी कॉलोनी में दोपहर एक से शाम चार बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी।

सीएम हाउस फीडर में सुबह 9 से 10 बजे, अपर बाजार में 9 से 11 बजे और शहीद चौक फीडर में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। राजभवन सब स्टेशन से जुड़े कई इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, जबकि निवारणपुर और मजिस्ट्रेट कॉलोनी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक कटौती होगी। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *