Uncategorized

दुर्गा पूजा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 38 हजार से अधिक चालान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38,290 चालान जारी किए। 10 से 21 अक्टूबर के बीच इन चालानों के जरिए कुल 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में सर्वाधिक 24,413 चालान काटे गए। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7,782 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1,931 चालान जारी किए गए। रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 823 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 232, बिना बीमा के 127 और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 116 चालान काटे गए। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पूजा के दौरान नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों के पालन पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *