Uncategorized

वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

यूएई के खिलाफ 28 छक्के और सात चौके जड़े, 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी

रांची: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 53 गेंदों पर 204 रन की तूफानी पारी खेली।

वैभव की इस ऐतिहासिक पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे। उन्होंने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उनकी बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। जवाब में भारत ए ने वैभव की विस्फोटक पारी की बदौलत 14.2 ओवर में तीन विकेट पर 254 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के साथ वैभव ने अपनी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। उनकी उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *