Uncategorized

विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने नवदंपती विजय बहादुर सिंह और महिमा को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्यमंत्री ने नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशहाली की कामना की। उन्होंने विधायक रामचंद्र सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से आत्मीय मुलाकात कर विवाह की बधाई दी। साथ ही समारोह में मौजूद स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मंगरा गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *