Uncategorized

डीएसपीएमयू की शैक्षणिक उड़ान को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र ने दिया सहयोग का भरोसा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीमित संसाधनों के बीच डीएसपीएमयू में हुए विकास कार्यों और शैक्षणिक उपलब्धियों का जायजा लेने बुधवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। पीएम-ऊषा और रूसा के तहत संचालित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करने के साथ विश्वविद्यालय की भावी जरूरतों पर भी चर्चा की गई।

गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय के रूप में अस्तित्व में आने के बाद की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं से मिली राशि ने शैक्षणिक और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए शोध प्रयोगशालाओं के विकास और छात्रावास निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने इस पहल को विश्वविद्यालय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *