SAIL BOKARO झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

BSL प्लांट में ठेका मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े मजदूर

डिजिटल डेस्क

एचएमएस यूनियन के राजेंद्र सिंह

बोकारो (ख़बर आजतक) : सेक्टर-8 निवासी ठेका मजदूर मनोज कुमार (48 वर्ष) की बीएसएल प्लांट के कोक ओवन नंबर-5 में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।
मजदूर मनोज कुमार के.के. इंजीनियरिंग कंपनी के तहत ठेका मजदूरी का काम कर रहा था। ऊंचाई से गिरने के बाद उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे और नियोजन की मांग पर अड़े मजदूर
घटना की सूचना मिलते ही एचएमएस यूनियन के राजेंद्र सिंह और अन्य ठेका मजदूर अस्पताल पहुंचे और बोकारो प्रबंधन से मृतक के परिवार को मुआवजा व नियोजन देने की मांग करने लगे।

Related posts

टीसीआई कार्यक्रम के अद्यतन एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़ा हेतु बैठक सम्पन्न

admin

आजसू हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है: सुदेश महतो

admin

बोकारो : चिन्मय विद्यालय में पांच दिवसीय हरि सेवा कैंप आज से

admin

Leave a Comment