SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

BSL में HCM प्रणाली लागू, DPDP अधिनियम का पूर्ण अनुपालन

बोकारो (ख़बर आजतक) : शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (HCM) प्रणाली का गो-लाइव किया गया, जिससे BSL देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम बन गया जिसने DPDP अधिनियम का पूर्ण अनुपालन किया है। इस प्रणाली का उद्देश्य HR प्रक्रियाओं को स्वचालित करना, पारदर्शिता बढ़ाना और कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने HCM प्रणाली को लॉगिन कर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर BSL के वरिष्ठ अधिकारी, डेलॉइट और ओरेकल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। परियोजना कार्यान्वयन भागीदारों ने HCM प्रणाली की विशेषताओं और उपयोगिता पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

मार्च 2025 से यह प्रणाली BSL की माइंस, सीसीएसओ और कोलियरी में भी लागू की जाएगी। यह पहल BSL की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related posts

राज्यपाल ने अमित शाह से किया मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

admin

अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगा प्रशासन, आहर्ता पूर्ण करने वाले सभी को मिलेगा लाभ : उपायुक्त

admin

बीजेपी ने झारखंड से घोषित किया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, डॉ. प्रदीप वर्मा को दिया मौका

admin

Leave a Comment